Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाने माने गायक माेहम्मद अजीज का दिल के दाैरे से निधन

 

मुंबई।

हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने देने वाले जाने माने गायक मोहम्मद अजीज का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे और कोलकाता से एक प्रोग्राम ख़त्म कर मुंबई लौटे थे जब एयरपोर्ट पर ही उनकी तबियत ख़राब हो गई।

मोहम्मद अज़ीज के निधन की ख़बर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि सोमवार की रात वो कोलकाता में एक इवेंट के लिए गए था और आज दोपहर जब लौटे तो उनकी एयरपोर्ट पर भी तबियत ख़राब होने लगी थी। उन्होंने कार ड्राइवर को तबियत बिगड़ने की जानकारी दी और उन्हें तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें दिन का दौरान पड़ा था।

यह भी पढें   पूर्वप्रधानमन्त्री प्रचण्ड की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर

दो जुलाई 1954 पश्चिम बंगाल के अशोक नगर में जन्में मोहम्मद अजीज को उनके कई सुपरहिट गानों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने हिंदी के अलावा उड़िया और बांग्ला में भी गाने गाये।

अस्सी और नब्बे के इस मशहूर गायक को एक समय सिंगिंग में मोहम्मद रफ़ी का उत्तराधिकारी कहा जाता था। उन्होंने अलग अलग भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाये।बचपन से ही मोहम्मद रफ़ी के गानों के दीवाने अज़ीज को बॉलीवुड में मुन्ना के नाम से जाना जाता था। बांग्ला फिल्म में गाने से शुरुआत करने वाले अज़ीज को 1986 में अमृत फिल्म में गाने का मौका मिला, जिसमें का गाना ‘दुनिया में कितना गम है ‘ हिट रहा l  उनकी आवाज़ की लोकप्रियता अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द से और बुलंद हुई जब उन्होंने ‘मर्द तांगेवाला’ गाया।मोहम्मद अज़ीज ने नौशाद और आर डी बर्मन से लेकर कई नामी संगीतकारों के लिए गाने गाने। उन्होंने नगीना में ‘आजकल कुछ और याद…’, बेताब में ‘तेरा गम अगर न होता…’, राम अवतार में ‘उंगली में अंगूठी…’, सिंदूर में ‘पतझड़ सावन बसंत बहार…’, मुद्दत में ‘प्यार हमारा अमर रहेगा…’, खुदगर्ज़ में ‘ आप के आ जाने से..’, चालबाज़ ‘तेरा बीमार मेरा दिल…’ सहित कई सुपरहिट गाने गाये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *