Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में केमिकल प्लांट के पास भयंकर विस्फोट, 22 की मौत; दर्जनों घायल

 

बीजिंग, एएफपी/एएनआइ। उत्तरी चीन के एक केमिकल प्लांट के पास भयंकर विस्फोट हुआ है। इस भयानक धमाके ने करीब 22 लोगों की जान ले ली है, जबकि दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत आग लगने की वजह से हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राजधानी बीजिंग के उत्तर-पश्चिम में 200 किलोमीटर दूर बुधवार रात करीब 12.41 बजे हुआ।

यह भी पढें   निवेश के लिए अनुकूल वातावरण का अभाव - राष्ट्र बैंक के कार्यकारी निदेशकों की वित्त मंत्री को रिपोर्ट

झांगजीकौ में हेबेई की शेंघुआ केमिकल कंपनी के पास हुई इस दर्दनाक घटना में 50 बड़े और छोटे ट्रक भी जलकर खाक हो गए हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रोपोगेंडा डिपार्टमेंट ने वेइबो के अपने सोशल मीडिया पर दी।

china blast

सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन ने भी हादसे से जुड़ी कई तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि काफी संख्या में ट्रक और कारें जली हुई सड़कों के किनारे खड़ी हैं। तस्वीरों में घटनास्थल पर मौजूद फायर फाइटर्स आग को बुझाने की जद्दोजेहद करते दिख रहे हैं।

china_chemical_plant_blast

प्रोपोगेंडा डिपार्टमेंट ने कहा कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही, दुर्घटना के कारण की भी जांच की जा रही है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com