Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रियंका चोपड़ा की शादी की धूम संगीत में शामिल हुआ अम्बानी परिवार

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में शामिल होने अंबानी परिवार जोधपुर पहुंचा।  प्रियंका और निक की संगीत सेरेमनी में शामिल हुआ और फिर ढाई घंटे वहां रुकने के बाद जोधपुर से वापस मुंबई लौट आया। अंबानी परिवार से मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी, बेटे अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट जोधपुर पहुंचे थे। 12 दिसंबर को ईशा अंबानी की भी शादी होने वाली है, बावजूद इसके वो अपनी करीबी दोस्त प्रियंका की शादी से एक दिन पहले ही उम्मेद भवन पैलेस पहुंचीं। शादी को अटेंड करने प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड और सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ और बॉलीवुड सिंगर मानसी स्कॉट भी पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में ‘पठन संस्कृति का विकास’ विषयक अन्तरक्रिया सम्पन्न

प्रियंका की क्लोज फ्रेंड नहीं अटेंड कर पाएंगी शादी:यूएस वीकली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की करीबी दोस्त और इंग्लैंड के शाही परिवार की बहू मेगन मर्केल उनकी शादी अटेंड नहीं कर पाएंगी। मेगन मार्कल प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से वो शादी में आ नहीं पाएंगी। इसी साल मई में मेगन ने प्रिंस हैरी से शादी की थी। शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शरीक हुई थीं। उनका रॉयल लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। प्रियंका और मेगन के बीच गहरी दोस्ती है।

यह भी पढें   अब तक १८७ पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, ४२० पर्यटक सम्पर्क से बाहर

 

4 दिन चलेंगे प्रियंका-निक की शादी के फंक्शन: प्रियंका-निक की शादी के फंक्शन 4 दिन चलेंगे। निकयंका की कॉकटेल पार्टी 30 नवंबर को हुई। संगीत में सनम बैंड ने परफॉर्म किया। सनम बैंड इंडियन पॉप रॉक बैंड है। इस में चार मेंबर सनम पुरी (सिंगर), समर पुरी (गिटारिस्ट-सिंगर), वेंकट सुब्रामणियम (बैस गिटार- सिंगर) और केशव धनराज (ड्रमर-सिंगर) हैं। बैंड के मैनेजर बैन थॉमस है। ये बैंड 2013 से म्यूजिक फील्ड में काम कर रहा है। 1 दिसंबर को प्रियंका मंगेतर निक के नाम की हल्दी लगाएंगी और 2 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

गेस्ट को दिए लगेज टैग: पीसी-निक की शादी में शामिल होने आने वाले गेस्ट को अपने-अपने लगेज पर बांधने के लिए स्पेशल टैग दिए गए हैं। इन पर पीसी-निक के नाम का पहला अक्षर एनपी लिखा है। इसके अलावा गेस्ट को की-कार्ड भी दिए हैं, जिसपर भी एनपी लिखा हुआ है। निकयंका ने शादी में शामिल होने वाले गेस्ट को स्पेशल गिफ्ट भी दिए हैं। शादी में शामिल वाले गेस्ट से मोबाइल यूज न करने को कहा है। पैलेस को बाहर से तो लाइटिंग से सजाया गया है वहीं इनसाइड एरिया को भी फूलों और झूमरों से सजाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com