Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी में कोई मतभेद नही : महतो

 

काठमाण्डु । 

 

राष्ट्रिय जनता पार्टी(राजपा)नेपाल के  अध्यक्ष मण्डल के  संयोजक बने राजेन्द्र महतो ने अब तक कोई  बैठक नही की है  । संयोजक बनने के बाद से अब तक तीन बार बैठक बुलाई गई है पर हर बार बैठक स्थगित हो रही है .

संयोजक महतो को  स्वीकार नही करने वाले  अध्यक्ष मण्डल के  सदस्य अनिल कुमार झा बैठक में नही आये हैं .।अपदस्थ  संयोजक महन्थ ठाकुर भी  बैठक में सरिक नही ही हैं  ।

यह भी पढें   ब्राह्मण समाज की 15 सूत्री मांगो को लेकर पटना में निकली मौन संकल्प पदयात्रा

शुक्रवार के लिए बुलाया गया बैठक भी  स्थगित हो गया  ।शनिवार भी  अध्यक्ष मण्डल का  बैठक बुलाया गया है पर इसके होने की सम्भावना भी कम ही है  ।६ सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल में  ४  महतो के साथ हैं  ।ठाकुर और  झा एक साथ हैं ।

सरकार को  समर्थन देना है या वापस लेना है साथ ही  आसन्न महाधिवेशन के  विषय में  महत्वपूर्ण विचार विमर्श के समय  अध्यक्ष मण्डल का  बैठक नही हो पाया है  ।

यह भी पढें   कांग्रेस के संस्थापन इतर पक्ष का जिला अधिवेशन औपचारिक रूप से शुरू

पार्टी कार्यालय में  शुक्रवार सञ्चारकर्मी के साथ  संक्षिप्त बात चीत करने के क्रम में  संयोजक महतो ने कहा  की  सरकार में  जाने की  पार्टी की कोई सोच नही है  ।  सरकार समर्थन  के विषय में भी जल्द ही निर्णय लिया जायेगा  .महतो ने दावा किया की पार्टी में कोई मतभेद नही है .

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com