Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रविवार काे अवश्य करें सूर्य पूजन

 
रविवार के दिन जिस व्यक्ति का जन्म होता है उसे हर कार्य में सफलता मिलती है। इस दिन का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस‍ दिन अगर पूर्व दिशा से किसी यात्रा की शुरुआत करें तो बेशक जातक को जरूर सफलता मिलेगी। > भास्कर, रव‍ि यानी सूरज को सभी तरह से शुभ माना जाता है। सूरज की आती किरणों से अगर कोई कुछ मांगे तो उसकी हार्दिक इच्‍छा जरूर पूरी होती है। यदि कोई प्रेमी प्यार में सफल होना चाहता है तो वह सूर्य से प्रार्थना करे।
क्या करें… 
* इस दिन तांबे या अन्य सिक्के को बहते पानी में बहाएं।
* चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाएं। गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें। सूर्य को उच्च करने के लिए बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें।
दोष निवारण के लिए… 
* सूर्य विष्णु का रूप है इसलिए सूर्य पूजा करें।
* सुबह सूर्य को अर्घ्य देना उत्तम होता है।
* सुख-शांति के लिए हरिवंशपुराण का पाठ भी करें।
* तांबे के दो बराबर के टुकड़े लें। इनमें एक को मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें। आपका संकल्प जरूर पूरा होगा।
* दूसरा टुकड़ा हमेशा अपनी जेब या पर्स में साथ रखें।
* हृदय रोग, पेट के रोग, आंखों की तकलीफ, झूठे आरोप या धन हानि हो तो तांबा या गेहूं का दान करें।
विशेष टोटका… 
कोई भी काम शुरू करने से पहले गुड़ या मिठाई खाएं और पानी पिएं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com