Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रेटर नेपाल राष्ट्रवादी मोर्चा ने दिसम्बर–२ को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया

 

काठमांडू, ३ दिसम्बर । ग्रेटर नेपाल राष्ट्रवादी मोर्चा ने दिसम्बर–२ को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया है । मोर्चा को कहना है कि दिसम्बर २ के दिन ही सुगौली संधी हुआ था, जो नेपाल के लि दुर्भाग्य बन गया है । आइतबार काठमांडू में ‘बेलायत ने छोड़ने के बाद सुगौली सन्धी की हैसियत’ विषयक एक विचार गोष्ठी में बोलते हुए मोर्चा के संयोजक फणिन्द्र नेपाल ने कहा है कि देश की रक्षा के लिए ग्रेटर नेपाल की मुद्दा उठाना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘ग्रेटर नेपाल के लिए मैं अपनी जान देने के लिए भी तैयार हूँ ।’
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेकपा माले के महासचिव सीपी मैनाली ने कहा है कि ग्रेटर नेपाल की मुद्दा सभी नेपालियों के लिए साझा मुद्दा है । नेपाली कांग्रेस के नेता लोकेश ढकाल ने भी ग्रेटर नेपाल संबंधी मुद्दा को प्रशंसा करते हुए मोर्चा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है । इसीतरह इन्टरनेशनल थिंक ट्यांक के सदस्य प्रेससागर पौडेल को कहना है कि ग्रेटर नेपाल के मुद्दा प्रति वह प्रतिबद्ध हैं । राप्रपाका केन्द्रीय सदस्य तथा युवा नेता प्रकाश रिमाल को कहना है कि जब तक नेपाली जनता से निर्मित राष्ट्रवादी सरकार नहीं बनेगा का तब तक यह मुद्दा आगे बढ़नेवाला नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com