झापा में पॉलिथिन बैग से पेट्रोलियम बनाने का काम शुरू

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ डिसेम्बर ।
नेपाल विज्ञान तथा प्रविधि प्रज्ञा प्रतिष्ठान (नास्ट), झापा की कन्काई नगरपालिका में पॉलिथिन बैग से पेट्रोलियम बनाने का काम शुरू करने जा रहा है ।
तीन साल पहले किया गया अध्ययन सफल होने के बाद नास्ट ने नमूना के तौर पर पहली बार नगरपालिका में इस तकनीक का इस्तेमाल शुरू करने जा रहा है, ये जानकारी नास्ट के प्रविधि संकाय के प्रमुख रवींद्र प्रसाद ढकाल ने दी ।

