अब नेपाल के विद्यालय में चिनियां भाषा की पढ़ाई
काठमांडू, ६ दिसम्बर । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल ने कहा है कि अब नेपाल के विद्यालय शिक्षा में चिनियां भाषा की पढ़ाई भी शुरु होने जा रही है । मन्त्री पोखरेल के अनुसार इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरु की है । नेपाल–चीन सांस्कृतिक तथा शैक्षिक परिषद् द्वारा बुधबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । मन्त्री पोखरेल को यह भी कहना है कि चीन में अध्ययन कर नेपाल आनेवाले विद्यार्थियों के कारण नेपाल–चीन सम्बन्ध और भी मजबूत बन रहा है ।
मन्त्री पोखरेल ने कहा– ‘सरकार समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली नारे के साथ आगे बढ़ रही है । चीन में अध्ययन कर नेपाल वापस होनेवाले विद्यार्थियों की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है ।’ उन्होंने कहा कि अब २५ साल के बाद जो शिक्षा आवश्यक है, उस संबंधी नीति बनाने के लिए सरकार क्रियाशील है ।
कार्यक्रम में चीन में अध्ययन कर नेपाल आनेवाले विभिन्न विद्यार्थियों ने शिक्षा और शिक्षण के संबंध में अपनी–अपनी अनुभव प्रस्तुत किया था । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल के लिए चिनियां राजदूत यू होङ ने कहा कि नेपाल–चीन संबंध को मजबूत बनाने के लिए नेपाल से अध्ययन के लिए चीन जानेवाले विद्यार्थियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है । उन्होंने आगामी दिनों में भी इस तरहका भेला आयोजन के लिए विद्यार्थियों से आग्रह किया ।

