जनता की आकर्षण अब राप्रपा की ओरः थापा
जनकपुर, ६ दिसम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने दावा किया है कि अब जनता राप्रपा की ओर आकर्षित होने लगे हैं । प्रदेश नं. २ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण के दौरान बुधबार जनकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘दो–तिहाई बहुमत सहित निर्मित सरकार ९ महिना बिता चुकी है, लेकिन कुछ भी नहीं किया । अब तो जनता राप्रपा की ओर आकर्षित होने लगे हैं ।’
अध्यक्ष थापा को कहना है कि वर्तमान सरकार के कारण ही जनता की जीवनस्तर में कोई भी परिर्वतन नहीं हो पाया है । हिन्दुराष्ट्र और राजसंस्था के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कार्यकर्ता को कहा कि अब जनता को इसके बारे में जागरुक बनाना होगा । अध्यक्ष थापा ने आगे कहा– ‘हिन्दू राष्ट्र पुनस्थापना और राजा सहित की प्रजातन्त्र ही एक मात्र विकल्प है ।’ उनका मानना है कि वि.सं. २०६२–०६३ के जनआन्दोलन के दौरान नयां नेपाल निर्माण करने की बाहने नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित की गई है, जो आम जनता के लिए अभिशाप बनती जा रही है ।

