Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब मन्त्री निवासी भैंसे पार्टी में

 

काठमांडू, ७ दिसम्बर । ललितपुर जिला पुल्चोक स्थित मन्त्री निवास को अब भैंसेपार्टी में स्थान्तरण किया जाएगा । बिहीबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय किया है । बैठक के बाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में संचार तथा सूचना प्रविविध मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता गोकुल बास्कोटा ने दी जानकारी के अनुसार भैंसेपार्टी स्थित सैंबु आवास क्षेत्र में १४९ रोपनी जो जमीन है, उसी में राष्ट्रसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपसभामुख और मन्त्रियों के लिए आवास भवन निर्माण किया जाएगा । आवास भवन की संख्या २७ है ।
इसीतरह प्रदेश प्रमुख और मुख्यमन्त्रियों के लिए १४ आवास भवन भी उसी जमीन में निर्माण किया जाएगा । पुल्चोक स्थित जो मन्त्री निवास है, उसमें १० राजकीय अतिथि गृह निर्माण किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *