Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्धि अभियान में सहमागी होने के लिए प्रचण्ड ने किया कांग्रेस से आग्रह

 

काठमांडू, ७ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस से आग्रह किए हैं कि अब सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष मिलकर समृद्धि अभियान में सहभागी होना जरुरी है । शुक्रबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘मेरी एक विशेष अपील है– ‘अब सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष मिलकर ही विकास निर्माण और समृद्धि अभियान में सहभागी होनी चाहिए । आज हमारे सामने यह एक ऐतिहासिक अपरच्युनिटी है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि आज सरकार की कुछ कमजोरियों को लेकर एक समूह पुराने ही राजनीतिक व्यवस्था के लिए वकलात कर रहे हैं, जो निरर्थक है । प्रचण्ड को मानना है कि पड़ोसी देश भारत और चीन के साथ की गई रेलमार्ग निर्माण संबंधी सम्झौता एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है । शिक्षा और स्वास्थ्य को संविधान ने ही मौलिक हक के रुप में व्याख्या की है, इस प्रसंग को उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘अब कोई व्यक्ति आर्थिक अवस्था के कारण ही उपचार पाने से बंचित है या अपनी मनमसन्द विषय पढ़ने के लिए असमर्थ हैं तो वे लोग सरकार के विरुद्ध कानुनी लड़ाई लड़ सकते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *