Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठगी आरोप में सोनु अग्रवाल गिरफ्तार

 

काठमांडू, ८ दिसम्बर । ठगी और बैंकिङ कसुसर संबंधी अभियोग में नेपाल पुलिस ने सोनु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है । अग्रवाल एईसीसी ग्लोबल कन्सल्टेन्सी के प्रबन्ध निर्देशक हैं । उक्त कन्सल्टेन्सी में सोनु का २५ प्रतिशत शेयर स्वमित्व है । पुलिस ने कहा है कि कन्सल्टेन्सी के पूर्व प्रबन्धक सचिन उपाध्याय ने सोनु अग्रवाल के बडे भाई रंजीत अग्रवाल के विरुद्ध ठगी अभियोग में कालिमाटी पुलिस वृत्त में जाकर निवेदन पंजीकृत किया था ।
निवेदन अनुसार जब पुलिस अग्रवाल के घर में पहुँच गई, सोनु ने खूद को ही रंजीत कहा । पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरु किया । उसके बाद ही पता चला कि वह रंजीत नहीं, सोनू है । सोनू नेपाल मूल के अष्ट्रेलियन नागरिक हैं और उनके भाई रंजीत नेपाल के नागरिक । रंजीत एईसीसी ग्लेबल कन्सल्टेन्सी के कन्ट्रीहेड हैं । सोनू अग्रवाल और सौरभ वैद ने ९ साल पहले उक्त कंपनी खड़ा किए थे । कम से ही कंपनी ने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है । लेकिन शेयर विवाद के कारण संचालकों के बीच मनमुटाव होने से घटना सामने आ गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com