Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में हो रहा है अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन

 

 

जनकपुरधाम, ९ दिसम्बर । जनकपुर में अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन होने जा रहा है । सम्मेलन के संयोजक रामभरोस कापड़ी ‘भ्रमर’ के अनुसार आगामी पौष ७ और ८ गते जनकपुर स्थित उद्योग वाणिज्य संघ की राजर्षीजनक सभागृह में सम्मेलन होने का दय हो चुका है । सम्मेलन में एक दर्जन से अधिक कार्यपत्र प्रस्तुत होने जा रहा है । इसके साथ–साथ कवि गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होने जा रहा है ।
कार्यक्रम का नामाकरण ‘मैथिली जागरण’ किया गया है । सम्मेलन के प्रथम दिन जनकपुर में प्रभातफेरी की जाएगी ।

यह भी पढें   नेपाल-भारत के पत्रकारों की सहभागिता से सम्पन्न हुआ जिला पत्रकार सम्मेलन

 

 

प्रभातफेरी मैथिली परिधान, उत्थान मुलक विभिन्न नारें और व्यानर के साथ होगा । प्रभातफेरी मिल्स एरिया, भानु चौक, शिव चौक, रामचौक होते हुए कार्यक्रमस्थल तक पहुँचनेवाला है । आयोजक का कहना है कि प्रथम दिन उद्घाटन, मिथिलारत्न सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान, स्मारिका और पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी । दूसरे दिन कार्यपत्र प्रस्तुत, कवि गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनकपुरधाम घोषणपत्र सार्वजनिक आदि होनेवाला है । सम्मेलन अवधिभर पुस्तक, हस्तकला, मिथिला चित्रकला की प्रदर्शन भी होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *