Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस में गुटगत भेला में तीव्रता

 

काठमांडू १० दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के भीतर आगामी महासमिति बैठक को लक्षित करते हुए गुटगत भेला में तीव्रता आने लगी है । विशेषतः नेपाली कांग्रेस के भीतर प्रत्यक्ष रुप में ३ गुट है । तीनों गुटों की सक्रियता बढ़ती जा रही है । आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र के अनुसार आइतबार रामचन्द्र पौडेल समूह ने अपनी गुट का भेला किया है ।
केन्द्रीय कार्य समिति संख्या, पदाधिकारी संख्या, पार्टी की आन्तरिक निर्णय, सभापति की अधिकार आदि विषयों को लेकर कांग्रेस के भीतर बहस हो रहा है । पार्टी विधान संशोधन और आगामी मार्गशीर्ष २८ से पौष ३ गते के लिए तय पार्टी महासमिति बैठक को लेकर राजनीतिक गुटों के बीच विचार–विमर्श में तीव्रता आई है ।
आइतबार कांग्रेस नेता प्रकाशमान सिंह के निवास चाक्सीबारी में आयोजित पौडेल पक्षीय भेला में पार्टी महामन्त्री डा. शशांक कोइराला, कोषाध्यक्ष सीतादेवी यादव, डा. शेखर कोइराला, डा. रामशरण महत, चन्द्र भण्डारी, गगन थापा, नवीन्द्रराज जोशी, कमला पन्त, जीवन परियार, सबुज बानियां जैसे नेता सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *