अन्तरप्रदेश बैठक आज भी
काठमांडू, १० दिसम्बर । अन्तर प्रदेश परिषद् बैठक आज (सोमबार) भी होने जा रहा है । प्रदेश सरकार गठन की १० महीने के बाद कल आइतबार से यह बैठक शुरु हुआ था । बैठक आज १० बजे प्रधानमन्त्री कार्यालय सिंहदरबार में बुलाया गया है । आज होने जा रहे बैठक में प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल, कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री महेन्द्रबहादुर शाही, सुदूरपश्चिम के मुख्यमन्त्री त्रिलोचन भट्ट ने अपनी–अपनी ओर से मन्तव्य रखेंगे ।
आइतबार सम्पन्न बैठक में प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई, प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत, प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल, गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने अपनी–अपनी ओर से विचार व्यक्त किए थे । आइतबार बोलनेवाले मुख्यमन्त्रियों ने केन्द्र सरकार से संघीयता की प्रभावकारी कार्यान्वयन के लि जोर दिया ।
राजनीतिक वृत्त में केन्द्र और प्रदेश के बीच दूरियां बढ़ रही है, ऐसी आलोचना बढ़ जाने के कारण प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने अन्तरप्रदेश बैठक आह्वान किया है । संविधान में भी व्यवस्था है कि अगर प्रदेशों के बीच राजनीतिक विवाद बढ़ जाती है तो प्रधानमन्त्री अन्तर प्रदेश बैठक आह्वान कर सकते हैं और यही बैठक के द्वारा विवाद समाधान के लिए पहल किया जाएगा ।

