मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ की सुरक्षार्थ ४ हजार पुलिस परिचालन
जनकपुरधाम, ११ दिसम्बर । भारत उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षार्थ जनकपुर में ४ हजार पुलिस परिचालन होने जा रहा है । प्रदेश नं. २ के पुलिस प्रमुख डिआईजी हरिबहादुर पाल के अनुसार सीता–राम विवाह पंचमी के अवसर पर भारत से बारत लेकर नेपाल आ रहे मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ को लक्षित कर नेपाल पुलिस के ३ हजार, सशस्त्र पुलिस के १ हजार और राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग से १ सौ सुरक्षाकर्मी परिचालित हो रहे हैं ।
आवश्यक थप सुरक्षाकर्मी प्रदेश नंं. १ और प्रदेश नं. ३ से भी जनकपुर ले गया है । इतना ही नहीं, आदित्यनाथ उपस्थित रहनेवाले प्रमुख स्थलों में ड्रोन क्यामरा से निगरानी की जा रही है । उस का मोनिटरिङ प्रदेश पुलिस कार्यालय से हो रहा है । भारत उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ कल बुधबार सुबह जनकपुर आ रहे हैं । जनकपुर विमानस्थल, जानकी मन्दिर, मधेश भवन ओर रंगभूमि मैदान में विशेष सुरक्षा सतर्कता अपनाई गई है । मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ जनकपुर आने के वाद सर्वप्रथम मधेश भवन में कुछ देर रहेंगे । उसके बाद रंगभूमि मैदान में उनको सम्मान प्रदान की जाएगी । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत और आदित्यनाथ के विशेष उपस्थिति में राम–सीता स्वयंबर समारोह आयोजन हो रहा है ।

