कर्मचारियों की मस्ती, २ महिना में ९ सौ कर्मचारी विदेश भ्रमण में
काठमांडू, ११ दिसम्बर । सरकार को मानना है कि आर्थिक अनियमितता को कम करने के लिए सरकार ने निजामती कर्मचारियों की विदेश भ्रमण के लिए कड़ा निमय बना दिया है । लेकिन उसका असर निजामती कर्मचारी में थोड़ा–सा भी नहीं दिखाई दे रही है । कर्मचारियों की विदेश भ्रमण इसतरह तीव्र बन गई है कि २ महीनों की अवधि में ९ सौ कर्मचारी विदेश भ्रमण में जा चुके हैं । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।
सरकारी निर्देशन अवज्ञा करते हुए कर्मचारी विदेश जाने के कारण मन्त्रिपरिषद् तथा प्रधानमन्त्री कार्यालय ने विदेश भ्रमण में जानेवाले कर्मचारियों की सूची संकलन शुरु किया है । प्रधानमन्त्री कार्यालय स्रोत के अनुसार आश्वीन और कार्तिक महीनों में ९ सौ से अधिक कर्मचारी विदेश भ्रमण में गए हैं । यह अन्तिम तथ्यांक नहीं है । प्रधानमन्त्री कार्यालय ने कहा है कि कुछ दिनों के भीतर ही नयां तथ्यांक आनेवाला है ।

