सुविधाभोगी राष्ट्रपति, १ अरब ५० करोड़ में हेलिकॉप्टर खरीद !
काठमांडू, १६ दिसम्बर । संविधानतः हमारे देश के राष्ट्रपति को कोई भी कार्यकारी अधिकार नहीं है । उनके पास ऐसी कोई भी महत्वपूर्ण कार्यकारी अधिकार और जिम्मेदारी नहीं है, जिसके चलते उनको चुनौती झेलनी पड़े । लेकिन जननिर्वाचित हमारे राष्ट्रपति को राज्य की ओर से इसतरह सेवा–सुविधा प्राप्त हो रही है कि वह कोई विलासीपूर्ण जीवन जीनेवाले उच्च घराने की व्यापारी हो ।
आज प्रकाशित कारोबार दैनिक में एक समाचार है, जो आम पब्लिक की दृष्टिकोण में अनावश्यक लगता है । प्रकाशित समाचार अनुसार सरकार ने राष्ट्रपति के लिए १ अर्ब ५० करोड़ की हेलिकॉप्टर खरीद किया है । मन्त्रिपरिषद् से निर्णय कराकर नेपाली सेना ने राष्ट्रपति के लिए उक्त हेलिकॉप्टर खरीद किया है । ‘अगुस्टा बेस्टल्याण्ड–एडब्लू १३९’ नामक हेलिकॉप्टर इटाली में निर्मित है, जिसमें १४ सिटों की क्षमता है ।
विश्लेषक और विज्ञ लोग आलोचना कर रहे हैं कि हमारे संवैधानिक राष्ट्रपति दिन प्रति दिन सुविधाभोगी होते जा रहे हैं । ऐसी ही अवस्था में उच्च मूल्य में राष्ट्रपति को नयां हेलिकॉप्टर खरीदा गया है ।

