भारतीय नोट प्रतिबंध का असरः सर्वसाधारण और व्यापारी दोनों समस्या में
डोटी, १६ दिसम्बर । नेपाल सरकार ने अकास्मात २ सौ, ५ सौ और २ हजार दर की नोटों की कारोबार में प्रतिबंध लगाने के कारण सुदूरपश्चिम प्रदेश स्थित पहाडी जिलों में सर्वसाधारण और व्यापारी पीडित होने लगे हैं । विशेषतः भारत में रोजगारी कर नेपाल आनेवाले युवाओं ने जो नोट लाए है, वह गांव में नहीं चल रहा है । जिसके चलते सुदूरपश्चिम प्रदेश के स्थानीयबासी समस्या में हैं । स्थानीय व्यापारी तुलसी शाही कहते हैं– ‘अधिकांश ग्राहक भारतीय रुपयां लेकर सामान खरीद करने के लिए आते हैं, उनके पास प्रतिबंधित २ सौ, ५ सौ का नोट ही होता है, उक्त नोट लेकर हम लोग सामान नहीं दे पाते हैं । इसीलिए स्थानीयबासी तो समस्या में है ही, हम लोगों की व्यापार में भी समस्या आने लगी है ।’ यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र में है ।

