प्रचण्ड को एकल पार्टी नेतृत्व देने के लिए बामदेव का प्रस्ताव
काठमांडू, १६ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता वामदेव गौतम ने पार्टी की एकल नेतृत्व पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को देने के लिए पार्टी समक्ष प्रस्ताव किया है । शनिबार से काठमांडू में जारी स्थायी समिति बैठक में अपनी ओर से १६ पृष्ठ का राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए नेता गौतम ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है । गौतमको मानना है कि केपीशर्मा ओली पार्टी और सरकार दोनों को नेतृत्व प्रदान करने में असफल हो चुके हैं । उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रस्ताव में कहा है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक जिम्मेवारी’ की अवधारणा लागू होना चाहिए । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

