नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र में अापराधिक घटनाअाें में वृद्धि
झापा, १६ दिसम्बर । नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र में होनेवाला अपराध में वृद्धि हो गई है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है । प्रकाशित समाचार अनुसार झापा जिला स्थित दक्षिण सीमावर्ती क्षेत्र अपराधियों के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रयस्थल भी बन रहा है, जहां हत्या, अपहरण और लुटपाट जेसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है ।
पुलिस का कहना है कि खुला सीमा के कारण अपराधियों को भारत की और भागना सहज हो जाता है, इसीलिए भइ इस क्षेत्र में अपराध की घटना में वृद्धि हो रही है । भाद्र महीना के बाद इस क्षेत्र में २ लोगों की हत्या हो चुकी है, जिसमें भारत और नेपाल दोनों देशों के अपराधियों की सहभागिता दिखाई दी है । इसीतरह अपहरण और लुटपाट जैसी घटनाओं में भी दोनों देश के अपराधी सक्रिय दिखाई देते हैं ।

