प्रदेश नं. २ में सबसे अधिक कुपोषण !
काठमांडू, १६ दिसम्बर । प्रदेश नं. २ में कुपोषण से पीडित बालबालिकाओं की संख्या सबसे अधिक पाया गया है । ‘पोषण के लिए नागरिक समाज संजाल नेपाल (सिसान)’ द्वारा सार्वजनिक एक तथ्यांक के अनुसार देश के सातों प्रदेश की तुलना में प्रदेश नं. २ में कुपोषण पीडित बालबालिकाओं की अवस्था अधिक है, जो भयावह है ।
सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार प्रदेश नं. २ में स्थित कूल बालबालिकाओं में से ३७ प्रतिशत की उचाई आवश्यकता से कम और १४.४ प्रतिशत बालबालिका दुब्ले–पतले हैं । इसीतरह ३६.८ प्रतिशत बालबालिका की वजन आवश्यकता से कम और ५९.४ प्रतिशत बालबालिकाआें में रक्तअल्पता है । इसतरह की पीडितों में से ५७.८ प्रतिशत बालिकाओं की संख्या हैं ।
स्मरणीय है, नेपाल जनसांख्याकीय सर्वेक्षण २०१६ के अनुसार नेपाल में जो ५ साल के कम उम्र के बालबालिका हैं, उनमें से ३६ प्रतिशत बालबालिका कम उचाईवाले और कुपोषण से पीडित हैं । इसीतरह १० प्रतिशत दुब्ले–पातले और २७ प्रतिशत बालबालिका कम वजन से पीडित है । और ५३ प्रतिशत बालबालिका रक्तअल्पता से पीडित हैं ।


