कम्यूनिस्ट पार्टी नेपाल में असाधारण सफलता के बिंदु पर हैंः प्रधानमंत्री ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ डिसेम्बर ।
नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि कम्यूनिस्ट पार्टी नेपाल में असाधारण सफलता के बिंदु पर है ।
तत्कालीन नेकपा एमाले और एकीकृत माओवादी केंद्र निकट कानून व्यवसायियों के संगठन का एकीकरण के बाद गठित नेपाल कानून व्यवसायी संगठन की घोषणा करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ओली ने ये बात कही ।
उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी के विरुद्ध भयानक प्रचार युद्ध ही छिड़ा हुआ है और गणतंत्र की मर्यादित संस्था के ऊपर भी लगातार हमले हो रहे हैं ।
कार्यक्रम में नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और व्यवस्थापिका के बीच तालमेल बनाने में कानून व्यवसायियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी ।

