सञ्चार मन्त्री बास्कोटा और अर्थमन्त्री डा. खतिवडा को पद से हटाने के लिए दबाव
काठमांडू, २० दिसम्बर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के कुछ नेताओं ने सञ्चार मन्त्री गोकुल बास्कोटा और अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा को पद से हटाने के लिए पार्टी नेतृत्व को दबाव दिए हैं । काठमांडू में जारी स्थायी कमिटी बैठक में बोलते हुए नेताओं ने उन दोनों को नाम ही लेकर हटाने के लिए प्रधानमन्त्री ओली से आग्रह किया था ।
उन लोगों का कहना है कि सञ्चार मन्त्री तथा सरकार के प्रवक्ता बास्केटा मीडिया व्यवस्थापन में असफल दिखाई थिए हैं, जिसके चलते मीडिया में सरकार के विरुद्ध अनेक समाचार आया है । और डा. खतिवडा के संबंध में कहा है कि उनके कारण ही देश की अर्थतन्त्र नकरात्मक दिशा की ओर बढ़ रही है । वक्ताओं को मानना है कि अर्थमन्त्री डा. खतिवडा के कारण ही व्यापार घाटा उच्च हो रहा है, वैदेशिक सहायता रुक गई है और जनता की भावना अनुसार सरकार काम करने में असफल हो रही है ।
बैठक में बोलते हुए लिलामणि पोखरेल और पम्फा भुसाल ने प्रधानमन्त्री से मन्त्री परिवर्तन के लिए आग्रह किया है । बिहीबार आयोजित बैठक में ८ नेताओं अपनी–अपनी विचार व्यक्त किया है । आज बोलनेवाले नेताओं में से किरण गुरुङ, पेशल खतिवडा और अमृतकुमार बोहरा ने सरकार के पक्ष में अपनी विचार व्यक्त किए थे ।


