Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक परिवर्तन में संचार क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमन्त्री राई

 

विराटनगर, २० दिसम्बर । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई ने कहा है कि देश में जो असाधारण राजनीतिक परिवर्तन आया है, उसमें प्रेस जगत की भूमिका महत्वपूर्ण है । नेपाल पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय सम्मेलन को बिहीबार विराटनगर में उद्घाटन करते हुए मुख्यमन्त्री राई ने कहा– ‘राष्ट्र निर्माण में संचार क्षेत्र का योगदान महत्वपूर्ण है, उसको और भी सशक्त बनाकर आगे बढ़ाने की जरुरत है ।’ उनका यह भी कहना है कि संविधान की प्रस्तावना में ही प्रेस स्वतन्त्रता की बात उल्लेख है, इसीलिए प्रेस जगत की स्वतन्त्रता की हनन किसी के हाथों भी नहीं हो सकती ।
मुख्यमन्त्री राई ने अपनी विगत स्मरण करते हुए आगे कहा– ‘जब मैं संचार मन्त्री के रुप में थे, मैंने ही राष्ट्रीय संचार नीति तर्जुमा किया है, पत्रकारों की न्यूनतम पारिश्रमिक संबंधी प्रतिवेदन को आगे बढ़ाया है और पत्रकार दुर्घटना बीमा की ग्यारेन्टी भी की है ।’ उनका यह भी कहना है कि व्यवसायिक पत्रकारिता के लिए वह हर किसिम के सहयोग करने के लिए तैयार हैं । इसीतरह प्रदेश नं. १ के आन्तरिक मालिला तथा कानुन मन्त्री हिक्मतकुमार कार्की का भी कहना है कि अगर पत्रकार अपनी मर्यादा को नहीं भूलते हैं तो पत्रकारों को किसी से भी डरने की जरुरत नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *