मेलम्ची में सकार को किसी भी प्रकार की घाटा नहीं हैः मन्त्री मगर
काठमांडू, २० दिसम्बर । खानेपानी (जलस्रोत) मन्त्री बिना मगर का कहना है कि मेलम्ची खानेपानी आयोजना की करार सम्झौता रद्द करते हुए जानेवाला इटाली कम्पनी सीएमसी ने जो निर्णय किया है, उससे नेपाल को कोई भी घाटा होनेवाला नहीं है । बिहीबार संघीय संसद् की अर्थ समिति द्वारा आयोजित बैठक में बोलते हुए मन्त्री मगर ने कहा कि सीएमसी को रकम देना बांकी ही है और ठेकेदर कम्पनी के ओर से नेपाल इन्भेष्टमेन्ट बैंक र स्टाण्डर्ड चार्टड बैंक में रखा गया धरौटी रकम भी है, जिसके चलते आर्थिक रुप में नेपाल को किसी भी प्रकार की घाटा नहीं है । मन्त्री मगर ने यह भी कहा कि ठेकेदारों के साथ सरकार वार्ता कर रही है, नियम अनुसार ही अब सरकार आगे बढ़ेगी ।

