देउवा का नयां प्रस्ताव
काठमांडू, २१ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की महासमिति बैठक काठमांडू में जारी है । लेकिन पदाधिकारी संख्या और उन लोगों की चयन प्रक्रिया को लेकर पार्टी के भीतर विवाद होने के कारण महासमिति बैठक ही अन्यौलग्रस्त दिखाई दिया है । ऐसी ही अवस्था में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने बिहीबार नयां प्रस्ताव आगे लाया है । सभापति देउवा के अनुसार पार्टी पदाधिकारी में एक उपसभापति और महामन्त्री मनोनित करने की अधिकार पार्टी सभापति को मिलनी चाहिए । लेकिन यह प्रस्ताव वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल और कृष्ण सिटौला समूह ने अस्वीकार किया है ।
इससे पहले गत मंगलबार कांग्रेस शीर्ष नेताओं के बीच सहमति हुई थी कि कोषाध्यक्ष के अलवा अन्य सभी पदाधिकारी प्रत्यक्ष निर्वाचित की जाएगी । नेताओं के बीच सभापति के अलवा २ उपसभापति, २ महामन्त्री और २ सह–महामन्त्री रखने के लिए सहमति बनी थी । लेकिन अगले दिन बुधबार ही पार्टी के कुछ नेताओं ने पदाधिकारी चयन प्रक्रिया को असमावेशी बताते हुए सहमति को अस्वीकार किया । पदाधिकारी को समावेशी बनाने के लिए सह–महामन्त्रियों की संख्या में वृद्धि करने के लिए बहस जारी है । समाचार स्रोत का कहना है कि सह–महामन्त्री की संख्या ४, ५ या ७ बनाने के लिए प्रस्ताव आया है ।

