Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराजा शाह और राप्रपा अध्यक्ष थापा के बीच भेटवार्ता

 

पोखरा, २१ दिसम्बर । पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा के बीच भेटवार्ता हुई है । शाह और थापा के बीच शुक्रबार पोखरा स्थित माउन्ट ग्लोरी में भेटवार्ता हुई है । पूर्वराज शाह १५ दिन के लिए पौष २ गते से पोखरा भ्रमण में हैं और राप्रपा अध्यक्ष थापा पार्टी कार्यक्रम के दौरान पोखरा हैं । अध्यक्ष थापा बिहीबार पोखरा में आयोजित पार्टी की प्रदेशस्तरीय भेला में सहभागी होने के लिए पोखरा आए थे ।
समाचार स्रोत का कहना है कि शाह और थापा के बीच करीब १ घण्टा ३० मिनेट देश की समसामयिक विषय और व्यक्तिगत विषय में विचार–विमर्श हुई है । विचार–विमर्श के दौरान अध्यक्ष थापा ने हिन्दू राष्ट्र, राजसंस्था पुनस्र्थापना और संघीयता खारेजी के लिए राप्रपा द्वारा फाल्गुन ७ गते से होनेवाला आन्दोलन के संंबंध में पूर्वराजा शाह को जानकारी दिए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *