कांग्रेस पदाधिकारियों की संख्या १४ बनाने के लिए सहमति
काठमांडू, २२ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस में पदाधिकारियों की संख्या ५ से बढ़ाकर १४ बनाने के लिए सहमति जुट गई है । १४ सदस्यीय पदाधिकारी संख्या में शीर्ष नेता सहमत होने के बाद विधान मस्यौदा को केन्द्रीय समिति से शुक्रबार पारित की गई है, जिसको शनिबार आयोजित महासमिति बैठक में पेश किया जाएगा ।
सहमति अनुसार अब कांग्रेस में १ सभापति, २ उपसभापति, २ महामन्त्री और समावेशी कलस्टर के ८ सह–महामन्त्री और १ कोषाध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी के रुप में रहेंगे । कोषाध्यक्ष बाहेक सभी पदाधिकारी महाधिवेशन से निर्वाचित होंगे और कोषाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता नियुक्ति का अधिकार पार्टी सभापति को दिया गया है ।
सहमित अनुसार खस–आर्य, आदिवासी जनजाति, महिला, मधेशी, दलित, थारु, मुस्लिम, अल्पसंख्यक और पिछड़ा हुआ क्षेत्र से एक–एक पदाधिकारी सह–महामन्त्री के रुप में महाधिवेशन से निर्वाचित किए जाएंगे । इसीतरह १६७ सदस्यीय पार्टी केन्द्रीय समिति बनाने के लिए भी सहमति बनी है । उसमें ३३ प्रतिशत महिलाओं की संख्या होगी । अभी कांग्रेस केन्द्रीय समिति ८५ सदस्यीय है ।

