Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमन्त्री के कारण सरकार प्रति जनता नकारात्मकः त्रिपाठी

 

काठमांडू २२ दिसम्बर । स्वतन्त्र राजनीतिक समूह के नेता तथा सांसद् हृदयेश त्रिपाठी ने कहा है कि अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा के कारण जनता में सरकार प्रति नकारात्मक भावना जागृत हो रही है । उनका कहना है कि अर्थमन्त्री की ओर से संसद् में बजेट पेश करने के बाद ही सरकार प्रति नकारात्मक भावना वृद्धि हो गई थी, आज उनकी क्रियाकलाप के कारण उसमें वृद्धि हो रही है । रिपोटर्स क्लब द्वारा शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने इस तरह का दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् त्रिपाठी ने कहा– ‘वर्तमान सरकार जनता की अपेक्षा अनुसार काम करने में असफल हो रही है । जनता में नकारात्मक भावना तो बजेट पेश होने के बाद ही शुरु हुआ था ।’ उनका कहना है कि विकास खर्च ना होना भी समस्या है । उन्होंने आगे कहा– ‘संसद् में सरकार के पक्ष में संख्यात्मक उपस्थित मजबूत है । तब भी सरकार विकास खर्च करने में असफल हो रही है ।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रति आम जनता एवं प्रतिपक्ष पार्टी ही नहीं, सत्तारुढ दल के नेता भी असन्तुष्ट हैं ।
एक फरक प्रसंग में उन्होंने कहा कि स्वतन्त्र राजनीतिक समूह को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक वृत्त में विचार–विमर्श जारी है ।

यह भी पढें   धवलशम्शेर राणा ने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह से की मुलाकात, तस्वीर साझा कर बताया ‘फलदायी’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com