Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ससफाे तथा राजपा मधेश मुद्दाें काे सम्बाेधन कराने में असफल : तमरा

 

पुस ७,

तराई मधेस राष्ट्रीय अभियान रौतहट के गौर में नागरिक समाज के साथ सम्वाद कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । अब तक मधेस आन्दोलन द्वारा उठाए गए अधिकार को संविधान में समाविष्ट नही होने के विषय पर सभी के विचार एक समान थे । संघीय संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे संघीय समाजवादी फोरम और राजपा अब तक मधेस की अपेक्षाओं को पूरा नही कर पाई है । इनके सत्तामुखी चरित्र में कोई परिवर्तन नही आ पाया है सहभागियों ने इस बात पर विशेष बल दिया । माना गया कि अगर इन दलों का पतन होता है तो इस राजनीतिक रिक्तता से मधेश के निराश युवाओं का झुकाव अतिवाद की तरफ हो सकता है । इस सन्दर्भ में भी तराई मधेस राष्ट्रिय अभियान एक आशा है । मधेस के अधिकारों के मुद्दा को शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कराने के सन्दर्भ में अब तमरा अभियान अब अपनी निष्क्रियता का परित्याग कर आगे बढने की सम्भावना और आवश्यकता पर बल दिया गया । तमरा अभियान के संयोजक जेपी गुप्ता के प्रमुख आतिथ्य में हुए इस सम्वाद कार्यक्रम में अभियान के बरिष्ठ नेता महाबीर प्रसाद सिंह (डा. केशरजंग रायमाझि नेतृत्व के नेकपा के तत्कालीन पोलिटब्यूरो सदस्य), आर. डी. आजाद, भोला मुखिया, कुमलेश्वर झा, ललित मल्लिक सानु, राजेन्द्र साह, बिजय गुप्ता, बालेस्वर कायस्थ, संजीब सिंह और समाजवादी पार्टी लोहियावादी के अध्यक्ष नन्दन यादव की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com