मारपीट के आराेप में राजपा सदस्य का पार्टी से निष्कासन
भ्रम फैलाने के आराेप में राजपा नेपाल धनुषा के साधारण सदस्य संजय चौधरी काे पार्टी से निष्कासित करने का जिला अध्यक्ष मण्डल ने निर्णय किया है।
राजपा के कार्यकर्ता चौधरी पर पार्टी के अनुशासन तथा नीति विपरीत राजपा नेपाल के प्रदेश २ के प्रमुख सचेतक एवं प्रदेशसभा सदस्य परमेश्वर साह के उपर मार पीट तथा गलत समाचार फैलाने का आराेप लगाया गया है ।
बार बार चेतावनी देने पर भी न माने जाने के कारण चांधरी का निष्काशन करने का निर्णय लिया गया है । यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है ।

