Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की प्रसिद्ध समाजसेवी और प्रदेश नम्बर तीन की राज्यपाल अनुराधा कोईराला भारत के नारनौल में हुईं पुरस्कृत

 

नारनोल हरियाणा

१६ दिसम्बर मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिवंगत आईपीएस अधिकारी डॉ मनुमुक्त मानव की स्मृति में रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में एक नया इतिहास रचा गया । इस भव्य और अनूठे समारोह में हेटौडा नेपाल से पधारी समाज सेवी प्रोविंस ३ की राज्यपाल महामहिम अनुराधा कोइराला को ढाई लाख का मनुमुक्त मानव अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तथा भुवनेश्वर उड़ीसा के सांसद और विख्यात शिक्षाविद डॉ अच्युत सामंत को एक लाख का मनुमुक्त मानव राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया । दोनों को नकद राशि के अतिरिक्त शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उक्त पुरस्कारों से नवाजा गया । वर्ष २०१८ के ये पुरस्कार बाल कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रदान किए गए । इन दोनों महान विभूतियों के अतिरिक्त माइती नेपाल काठमांडू के निदेशक विश्व खड़का बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ,गुरुग्राम के पूर्व आयुक्त डॉ महेंद्र कुमार, तथा नारनोल के वरिष्ठ अधिवक्ता और सीएल शिक्षा संस्थानों के प्रधान प्रेमनाथ गुप्ता को मनुमुक्त मानव शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया ।

यह भी पढें   पूर्व प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की ने पत्रकार को कहा – तुमलोगों की माँ बदल चुकी है

पुरस्कार वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तथा पूर्व राज्यपाल नवरंग लाल टीबरेवाल ने कहा कि किसी प्रतिभाशाली युवा का छिन जाना कितना दुखद होता है, इसे प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति अनुभव कर सकता है । वह युवा मनुमुक्त मानव जैसा विलक्षण मेधा का धनी आईपीएस अधिकारी हो तो दुख और भी बड़ा हो जाता है । मनुमुक्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए टीबरेवाल ने कहा कि अपने जीवन में मनुमुक्त ने जो उपलब्धियां प्राप्त की वे स्मरणीय और अनुकरणीय है । अतः वह हमारी स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे । हरियाणा विधान सभा की उपसभापति संतोष यादव ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ मनुमुक्त मानव को युवा शक्ति का प्रतीक और प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके असामयिक निधन को देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा कहा कि उनकी स्मृति में नारनोल जैसे पिछड़े और छोटे शहर से इतने बड़े राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों का प्रारंभ होना गौरव और गर्व की बात है । डॉ जितेंद्र भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत के बाद डॉ पंकज गौड़ के कुशल संचालन में संपन्न हुए इस महत्वपूर्ण समारोह में सीएल शिक्षा संस्थाओं के प्रबंध निदेशक डॉ अमित गुप्ता ने बतौर स्वागत अध्यक्ष सभी अतिथियों का स्वागत किया, वहीं चीफ ट्रस्टी डॉ रामनिवास मानव ने ट्रस्ट की गतिविधियों का विवरण तथा अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया । तत्पश्चात स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव ,महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ श्रेयांश द्विवेदी, गुरुग्राम से पधारे पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर और पूर्व आयुक्त तथा कुलपति डॉ महेंद्र कुमार, सिंघानिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उमाशंकर यादव, जयपुर राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नरेंद्र शर्मा कुसुम, पूर्व प्रचार्य शिवताज सिंह ने मानव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वही अलवर के कवि संजय पाठक ने कविताओं के माध्यम से अपने उद्गार व्यक्त किए ।

यह भी पढें   सरकार ने आठ विश्वविद्यालयों में उपकुलपति पदों के लिए आवेदन मांगे

यह रहे उपस्थित
अत्यंत स्तरीय और स्मरणीय इस समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार महता, हिसार और अंबाला मंडल के हाइड्रोलाजिस्ट राकेश कुमार मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी हिमांशु गुप्ता नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरला यादव, बाल कल्याण समिति की पूर्व चेयरपर्सन मंजू कौशिक, निगरानी समिति के चेयरमैन महेंद्र सिंह गौड, पूर्व जिला न्याय वादी एवं कंजूमर कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष बुद्धदेव यादव ,सूचना अधिकार मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर नरेन्द्र सिहाग,, जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राकेश मेहता एडवोकेट, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल सी जोशी राजकुमार यादव एडवोकेट, शिक्षाविद डा जितेंद्र भारद्वाज ,मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा राजेश गोयल, परिवहन प्रबन्धन विभाग नेपाल सरकार के निदेशक तीर्थराज खनाल,के आई आई टी युनिवरसिटी भुवनेश्वर के (ओडिसा) के उपनिदेशक पुष्पेन्द्र दीक्षित, के आई आई युनिवरसिटी दिल्ली परिसर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमकुम शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, मनीष वशिष्ठ, मुकेश शर्मा, कंवर सिंह, संजय कुमार, देवेन्द्र शर्मा, अशोक चौधरी , गोविंद वयस, धर्मपाल शर्मा, पूर्व पार्षद ब्रह्म प्रकश मानव, रमेश मानव , डा कान्ता भारती पूर्व सरपंच रोशनी देवी आदि नागरिकों की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *