Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठोरी गांवपालिका में प्रथम ‘ठोरी महोत्सव’, राज्यमन्त्री चौधरी द्वारा उद्घाटन

 

रेयाज आलम, वीरगंज, २९ दिसम्बर ।
पर्सा जिला स्थित ठोरी गांवपालिका में शुक्रबार से ठोरी महोत्सव शुरु हो गया है । महोत्सव का उद्घाटन कृषि तथा पशुपन्छी राज्यमन्त्री रामकुमारी चौधरी ने की है । मेला ठोरी गांवपालिका वार्ड नं. २ स्थित राईधारा में लगी है । कार्यक्रम का आयोजन कपुरबोट मिडिया प्रालि ने किया है ।
महोत्सव उद्घाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए चौधरी ने कहा कि ठोरी महोत्सव की ओर समग्र प्रदेश नं. २ की ध्यानाकर्षण हो रही है । उनका मानना है कि विकास के दृष्टिकोण से भी ठोरी एक सम्भावनायुक्त जगह है । ठोरी को विकसित गांवपालिका बनाने के लिए सभी को एकजूट होने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।
इसीतरह कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ के पूर्व सांसद् जय प्रकाश थारु ने कहा कि ठोरी पर्यटकीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थल है, जिसको व्यवस्थित करना आवश्यक है । उनका मानना है कि ठोरीको भन्सार नाका के रुप में भी विकसित किया जा सकता है । उन्होंने कहा– जब राज्य संकट में पड़ता है तो ठोरी हरदम साथ देती आ रही है, लेकिन ठोरी को विकसित बनाने के लिए किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी प्रदेश नं. २ के सदस्य प्रभु हजारा ने कहा– ‘ठोरी प्रदेश नं. २ से अलग होना चाहाता है, लेकिन मेरी खयाल से ऐसा करना ठीक नहीं है ।’ उनका कहना है कि ठोरी में हुलाकी सड़क बिस्तार और सीमा सुरक्षा कार्यक्रम लागू हो रही है, इसीलिए उसको प्रदेश नं. ३ में प्रवेश करने की कोई भी जरुरत नहीं है । इसीतहर कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रदेशसभा सदस्य सुन्दर विक, जिला समन्वय समिति पर्सा के उपसभापति ठाकुर प्रसाद न्यौपाने, नेकपा बारा जिला कार्यदल सदस्य क्षेत्रबहादुर श्रेष्ठ, ठोरी गांवपालिका के अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ आदि वक्ताआें ने ठोरी की विकास और सम्भावना के बारे में अपनी–अपनी विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम उद्घाटन सत्र में पर्सा जिला स्थित जगरनाथपुर, पटेर्वा, सुगौली, छिपहरमाई, सखुवा प्रसौनी गांवपालिका के अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधि, ठोरी गांवपालिका स्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी, स्थानीयबासियों की उल्लेख्य उपस्थिति थी । महोत्सव में कपड़ा, घरायसी सामान, स्थानीय उत्पादन आदि सामाग्री रखा गया है । महोत्सव पौष २३ गते तक चलनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *