पर्सागढी नगरपालिका खुला दिशामुक्त घोषित
पर्सा, २९ दिसम्बर । पर्सा जिला स्थित पर्सागढी नगरपालिका को खुला दिशामुक्त नगरपालिका के रुप में घोषित की गई है । पर्सा जिला के सभी स्थानीय निकायों में से सर्वप्रथम पर्सागढी ने खूद को ऐसी घोषणा की है । नगरपालिका की ओर से ‘एक घर एक धारा–चर्पी पर्सा गढी की शान, पूर्ण सरसफाईयुक्त नगर निर्माण हमारी अभियान’ नारा सहित एक कार्यक्रम आयोजित कर खुला दिशामुक्त नगरपालिका घोषणा की गई है ।

कार्यक्रम पर्सागढी नगरपालिका के मेयर लोकनारायण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित था । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व सांसद् अजय चौरसिया ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पर्सागढी को खुलादिशा मुक्त नगरपालिका घोषणा किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाली कांग्रेस के नेता रामरुप कुर्मी, नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत चेतबहादुर सुवेदी, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी प्रदेश नं. २ के संयोजक फुलमहमद मियां आदि वक्ताओं ने सरसफाई और स्वास्थ्य के बारे में अपने–अपने विचार व्यक्त किया ।


