Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में राजेन्द्र महतो की पुतला दहन

 

जनकपुरधाम, २९ दिसम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के संयोजक राजेन्द्र महतो के विरुद्ध जनकपुरधाम में पार्टी के ही कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया है । प्रदर्शनकारियों ने संयोजक महतो की पुतला भी दहन किया है । अध्यक्ष मण्डल में रहे धनुषा जिला के एक संयोजक को जिम्मेदारी से मुक्त करने की आरोप में पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्रीय संयोजक के विरुद्ध में सड़क प्रदर्शन में आए हैं ।


राजपा संयोजक महतो ने कल शुक्रबार जिला अध्यक्ष मण्डल के सदस्य देवकृष्ण मण्डल को जिम्मेदारी से हटाते हुए उनकी जगह ज्ञानेन्द्र झा को जिम्मेदारी देने का निर्णय किया था । जिम्मेदारी से मुक्त मण्डल तत्कालीन राष्ट्रीय मधेश समाजवादी पार्टी (शरदसिंह भण्डारी) के जिला अध्यक्ष हैं । उसी निर्णय के विरुद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिबार जनकपुरधाम में प्रदर्शन किया है । प्रदर्शन में उतर आए कार्यकर्ताओं ने संयोजक महतो के विरुद्ध उच्च स्वर में विरोध किए हैं ।
विरोध प्रदर्शन में निष्काशन में पड़े मण्डल के साथ राजपा सचेतक परमेश्वर साह, जिला अध्यक्ष मण्डल के सदस्य सतिशलाल दास, पार्टी सचिव धीरेन्द्र बहादुर सिंह, नेता रामविनोद चौधरी, अरुण झा आदि नेता सहभागी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed