नियम विपरीत हुवावे काे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मिला ठेका
काठमाडौँ – प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में ‘वार रुम’ का ‘भिडियो कन्फेरेन्सिङ सिस्टम’ निर्माण करने का ठेका बिना प्रतिस्पर्धा चीनी कम्पनी हुवावे काे दिया गया है। यह समाचार आज के नागरिक दैनिक में है ।
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल अाैर अवैतनिक सूचना प्रविधि सलाह कार अस्गर अली की मर्जी अाैर दबाब में सरकार ने हुवावे काे यह ठेक्का दिया है।
सार्वजनिक खरिद ऐन अाैर नियमविपरीत इसी पुस ६ गते हुवावे के बिचौलिया कम्पनी के साथ वार्ता कर यह ठेक्का दिया गया है। हुवावे की बिचौलिया कम्पनी चाइना कम सर्भिसेस (सिसिएस) ने ५ करोड ४२ लाख में ‘भिडिओ कन्फेरेन्सिङ सिस्टम’ निर्माण ठेक्का पाने का प्रधानमन्त्री कार्यालय उच्च स्रोत ने बताया है।

