Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा होगा सभी राशियों पर 2019 में शनि के परिवर्तन का असर

 

पहले से हैं धनु राशि में

साल 2017 में 26 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर शनि ने धनु राशि में प्रवेश किया था आैर अब वे 24 जनवरी 2020 को प्रात:काल 10 बज कर 03 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसका अर्थ ये हुआ पहले से ही धनु राशि में स्थित शनि 2019 में भी इसी में रहेंगे। हां इस दौरान में कुछ परिवर्तन अवश्य करेंगे। 6 सितंबर 2018 को शाम 5 बजकर 2 मिनट पर शनि ग्रह मार्गी हो गए थे आैर अब 30 अप्रैल 2019 तक मार्गी ही रहेंगे।

अप्रैल 2019 में करेंगे परिवर्तन

इस वर्ष 30 अप्रैल को सांय 5 बजकर 32 मिनट पर शनिदेव धनु राशि में ही मार्गी से वक्री हो जायेंगे। यह स्थित 18 सितंबर दोपहर तक रहेगी आैर उसके बाद 2 बज कर 25 मिनट पर वे धनु राशि में पुनः मार्गी हो जायेंगे। इस बीच 20 जनवरी 2019 तक शनि अस्त रहेंगे यानि उनका प्रभाव कम हो जाएगा। साल के अंत में 27 दिसंबर को वे पुनः अस्त होंगे जनवरी 2020 तक इसी स्थिति में रहेंगे। 2019 शनि ज्यादातर समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में स्थित रहेंगे और 27 दिसंबर 2019 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढें   ये अध्यादेश किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ के लिए नहीं वरन नागरिकों के हित के लिए लाया गया है – असिम शाह

राशियों पर प्रभाव

2019 में शनि की स्थिति आपकी राशि को विभिन्न तरह प्रभावित करेगी। मेष राशि वालों के लिए स्थितियां थोड़ी कठिन रहेंगी। इसलिए उनको कड़ी मेहनत और लगन से काम करना होगा। वृषभ राशि वालों के लिए समय करियर के लिए अच्छा रहने वाला है, परंतु धन हानि हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए शनि गोचर लाभकारी रहने वाला है। इसके चलते सभी तरह के विवादों का अंत हो जाएगा, कानूनी मामलों में समय अच्छा निजी और पेशेवर जिंदगी में उन्नति की संभावना है। कर्क राशि वाले  बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी शुभ संकेत नहीं दे रहा है। सिंह राशि वाले बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। बिजनेस के लिहाज से समय अच्छा, नौकरी में पदोन्नति या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कन्या राशि वालों के निवास स्थान में परिवर्तन की संभावना है। करियर के क्षेत्र में भी उन्नति और वृद्धि देखने को मिल सकती है। तुला राशि वालों के लिए स्थिति आपके लिए लाभकारी है। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना भी है। वृश्चिक राशि वाले अपने प्रयास जारी रखें, करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। धनु राशि के लिए  इस अवधि में आप कोई निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में संभल कर चलें। मकर राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि इसके काबू से बाहर होने से आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि वालों को इस अवधि में अपने कार्य क्षेत्र पर उन्नति के अवसर मिलने की संभावना है। कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। मीन राशि वालों के लिए किसी भी तरह के निवेश के लिए यह समय न तो अच्छा है और न बुरा परंतु आय की तुलना में आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed