Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी को सियासी कार्ड बनाना उचित नही : रणधीर चौधरी

 

काठमांडू, 3 जनवरी 2018 । कैलाली क्षेत्र नम्बर १ से निर्वाचित संघीय  साँसद को आज पद एवं गोपनियता की शपथ  खिलाया गया है । सतही रुप मे देखा जाय तो मधेश एवं थरुहट आन्दोलन को समर्थन जताती  आ रही जनता  मे खुशी  का माहोल छाया नजर आ रहा है । परंतु वही खुशी  पुर्ण नही होनी  चाहिए । संघीय  सरकार और राजपा के चन्द नेताओ की  स्वार्थपूर्ति  का नतीजा  हो सकता है ।


अब थोडा एसे समझा जाय इस मसले को । रेशम चौधरी पर यह मुद्दा लगाया गया है की संबिधान निर्माण के वक्त केलाली के टिकापुर घटना का प्रमुख योजनाकार चौधरी था । मुद्दा अभी बिचाराधीन है । जिसका अर्थ यह है की चौधरी अभी भी बरी नही हो पाए है फौजदारी मुद्दा से । रेशम चौधरी को जिस वक्त धनगढी थाने से काठमाण्डौ लाया गथा था उस वक्त वे आमरण अनशन पर बैठे थे । उनका अनसन तोडबाने के लिए वर्तमान गृहमंत्री  रामबहादुर थापा ने जुस पिला कर अन्सन तोडबाया था । और शपथ  ग्रहण करबाने का बचना भी दिया था । अगर साफ मन से शपथ  ग्रहण ही  करबाना रहता तो उसी वक्त भी करबाया जा सकता था । परंतु नही हुवा । रेशम चौधरी प्रकरण को राज्य सत्ता ने सियासी कार्ड के तरह प्रयोग करना चाहती है । यह एक खुला सत्य है । लोगो को समझना चाहिए । पिछले हप्ते जब राजपा के नेतागण सरकार से भेटघाट के वक्त अल्टिमेटम दिया था और सरकार से समर्थन वापसी लेने का बात किया तो उस वक्त कम्युनिष्ट सरकार को शायद  यह लगा की चलो अब शपथ  ग्रहण करबा देते है । जिस से कुछ महिनो के लिए रेशम कार्ड का फाइदा उठाया जा सकता है । और वही  हुवा है । हलाकी दो तिहाई बाली सरकार को राजपा के समर्थ के बगैर सरकार चलाने पर कुछ असर पड़ेगा  एसा कुछ है नही । परंतु उपेन्द्र यादव को गोद मे बिठाने से सरकार को यह लगा की आधा मधेश पे कम्युनिस्ट सरकार की संघिया परचम लहराना आसान हो गया तो अगर राजपा का समर्थन है तो दुनिया को यह दिखाना आसान हो गया की सम्पुर्ण मधेश भी वा कहे तो मधेश के राजनिति भी इस भ्रस्ट कम्युस्टि सरकार का हिस्सा है । संबिधान संसोधन और रेशम चौधरी महज कार्ड है ।

यह भी पढें   भारत का दो दिवसीय राजकीय दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री बालेन शाह


अडकले लगाई जा रही है की रेशम के शपथ  के बाद  राजपा के कुछ नेता सरकार मे सक्रिय सहभागिता भी जना सकती है । परंतु छटपटाहट के साथ ही सही राजपा रेशम को बेगुनाह साबित करे  बगेर सरकार मा जाना नैतिक पतन होना होगा, इस सत्य को जेहेन मे अवश्य रखेगी । देखना आगे है, होता क्या है । सियासत मे वैसे नैतिकता वाली बात होती नही है । संघिय समाजवादी फोरम नेपाल जैसे राजनितिक दल यह साबित करते आ रही  है ।
गौरतलव है की आज रेशम चौधरी के शपथ  ग्रहण के बाद  नेपाल के सुरक्षा निकाय के अधिकारियो की  क्या टिप्पणी आती   है । नेपाल के कुछ नश्लवादी नागरिक समाज यहाँ के सुरक्षा निकायो को कैसे भडकाती है । मानव अधिकार के नाम पर गुजारा करने बाली अधिकार कर्मियो को वक्तव्य क्या आता है ।
परंतु सत्य यह है की नेपाल मे दिख रही मुर्दा शन्ति मे मग्न यहा के शासक  वर्ग थारुवो पे कबतक अत्याचार करती रहेगी ? अत्यचार का आयतन जितना ज्यादा होगा, बिस्फोट का आयतन उस्से ज्यादा । अतः रेशम चौधरी लगायत पे लगे राजनितिक मुद्दो को जल्द समाधान करना चाहिए । बोल्ने को बहुत है रेशम के मुद्दा मे परंतु यह अभी बिचाराधिन है । न्यालय खुद आन्तरिक बिबाद मे फसी हुई है । कुछ रोज पहले ही नेपाल के चिफ जस्टिस ओम प्रकाश मिश्र ने अवकास लेते वक्त कहा था की न्यालय स्वतन्त्र रहे तो सबके लिए अच्छा होगा

यह भी पढें   हेटौंडा स्थित एक होटल में लगी आग, दो लोग घायल
नामः रणधीर चौधरी
राजनितिक बिश्लेषक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “रेशम चौधरी को सियासी कार्ड बनाना उचित नही : रणधीर चौधरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com