संसद् में संबोधन कर रहे हैं प्रधानमन्त्री ओली
काठमांडू, ६ जनवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली आइतबार आयोजित संसद् बैठक को सम्बोधन करने जा रहे हैं । वाइडबडी विमान खरीद प्रकरण में भ्रष्टाचार हो गया है, यही आरोप के साथ सरकारको तीव्र आलोचना हो रही हे । इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमन्त्री ओली संसद् बैठक को सम्बोधन करने जा रहे है, जिस को प्रतिक्षापूर्ण रुप में देखा जा रहा है । संसद् सचिवालय के अनुसार आज १ बजे संसद् बैठक शुरु होने जा रहा है ।
नेकपा स्रोत कहता है कि गत बिहीबार ही प्रधानमन्त्री संसद् को सम्बोधन करना चाहते थे, लेकिन उस दिन के लिए तय सम्बोधन स्थगित करते हुए आज के लिए कार्यतालिका तय की गई है । संसद् को सम्बोधन करने से पहले कल शनिबार प्रधानमन्त्री ओली ने संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी से विचार–विमर्श किया था । स्मरणीय है, संसद् की लेखा समिति मातहत रहे उपसमिति ने ठहर किया है कि विमान खरीद करते वक्त ४ अरब, ६५ करोड़, ५६ लाख रुपयां अनियमितता की गई है ।

