Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल में ‘हाम्रो कम्युनिष्ट पार्टी’ समाहित

 

काठमांडू, ६ जनवरी । ‘हाम्रो कम्युनिष्ट पार्टी’ (हमारी कम्युनिष्ट पार्टी), संघीय समाजवादी फोरम नेपाल में समाहित हो गया है । शनिबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच उक्त पार्टी के अध्यक्ष हिरालाल गजुरेल ने कहा कि फोरम नेपाल और ‘हाम्रो कम्युनिष्ट पार्टी’ की राजनीतिक विचार समान है, इसीलिए पार्टी को फोरम नेपाल में समाहित किया गया है ।

कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए फोरम नेपाल के अध्यक्ष तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा कि देश को समृद्धि बनाने के लिए भी छोटी–मोटी पार्टी के साथ एकता करते हुए पार्टी को बजबूत बनाने की जरुरत है । अध्यक्ष यादव को मानना है कि राजनीतिक पार्टी मजबूत होने के बाद ही देश में विकास और समृद्धि सम्भव हो सकता है । पार्टी के सह–अध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ ने कहा कि संघीय शासन प्रणाली को संस्थागत करने के लिए भी पार्टी एकता महत्वपूर्ण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *