मुझे बदनाम करने के लिए बाइडबडी प्रकरण से जोड़ा गयाः मन्त्री अधिकारी
काठमांडू, ७ दिसम्बर । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्ययन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी ने कहा है कि उन को बदनाक करने के लिए ही बाइडबडी विमान खरीद प्रकरण से जोड़कर प्रचार किया जा रहा है । उनका मानना है कि नेपाल वायु सेवा निगम को ध्वस्त करने की षडयन्त्र हो रही है, यही योजना के अनुसार ही बाइडबडी भ्रष्टाचार प्रकारण को आगे लाया गया है । सोमबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया । मन्त्री अधिकारी ने दावा किया है कि पहले से ही नेपाल वायु सेवा निगम को समाप्त करने की षडयन्त्र हो रही थी, वही योजना के अनुसार आज भी काम हो रहा है ।
पत्रकार सम्मेलन में मन्त्री अधिकारी ने कहा– ‘मैं कुर्सी के लिए राजनीति नहीं कर रहा हूं । जनता की म्यान्डेड अनुसार ही इस कुर्सी में हूं ।’ उन्हों ने दावा किया है कि अगर नेपाल वायु सेवा निगम को धरासायी बनाई जाएगी तो कुछ प्राइभेट एयरलाइन्स की व्यापार में वृद्धि होगी, इसी उद्देश्य के लिए कई लोग काम कर रहे हैं । मन्त्री अधिकारी ने कहा कि २९ साल के बाद दो बाइडबडी खरीद की गई है, जो अन्तर्राष्ट्रीय उडान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धी हो सकती है ।
मन्त्री अधिकारी ने कहा– ‘मैं चाहता हूं कि निगम की भविष्य उज्ज्वल हो सके ।’ उन्होंने यह भी कहा कि बाइडडी प्रकरण में संसदीय समिति, उप–समिति और न्यायिक समिति अनुसंधान कर रही है, इसीलिए इसके संबंध में कोई भी निष्कर्ष निकालना अभी ठीक नहीं है ।

