अख्तियार द्वारा गोपाल खडका के विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्दा दायर
काठमांडू, ७ जनवरी । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने नेपाल आयल निगम के पूर्व कार्यकारी प्रमुख गोपाल खडका के विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्दा दायर किया है । अख्तियार का आरोप है कि खडका ने गैर कानुनी रुप में १८ करोड ६६ लाख ५ हजार रुपयां आर्जन किया है । इसी आरोप के साथ उनके विरुद्ध सोमबार विशेष अदालत काठमांडू में मुद्दा पंजीकृत हो गई है ।
अख्तियार ने कहा है कि खडका के साथ मिलकर अवैध सम्पत्ति छिपाने के लिए क्रियाशील कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध भी मुद्दा पंजीकृत की गई है । अख्तियार का मानना है कि खडका ने सरकारी सेवा में रहते वक्त और निगम के कार्यकारी प्रमुख होते वक्त पदीय दुरुपयोग करते हुए अवैध रुप में उल्लेखि परिणाम में सम्पत्ति आर्जन किए हैं ।

