Mon. Dec 8th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास समितिओं को संघ अन्तर्गत रख्ने का सरकार ने किया निर्णय


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ जनवरी ।
अलग अलग तिथिओं में गठीत स्वास्थ्य मंत्रालय अन्तर्गत के कुछ विकास समितिओं को संघ अन्तर्गत रख्ने का सरकार ने निर्णय किया है ।
इसी पुष १९ और २३ गते हुई मंत्रीपरीषद की बैठक के निर्णयों को साझा करतें हुए संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा ने कहा कि कान्ति बाल अस्पताल,परोपकार प्रसुति तथा स्त्रीरोग अस्पताल,शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल को संघ अन्तर्गत रख्ने का निर्णय सरकार ने किया है ।
इसीतरह ,सिंहदरबार बैद्यखाना, किटजन्य रोग अनुुसन्धान तथा तालिम केन्द्र, मानसिक अस्पताल, नरदेवी आयुर्वेद अस्पताल, शहिद धर्मभक्त मानव अंग प्रत्यारोपण केन्द्र और राष्ट्रिय आयुर्वेद अनुसन्धान तथा तालिम केन्द्र को संघ अन्तर्गत राख्ने का निर्णय बैठक ने किया । इसीतरह बैठक ने कई अन्य निर्णय भी किए ।
इसीतरह, प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के बीच प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में मुलाकात हुई ।
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने कहाकि जापान नेपाल का घनिष्ट मित्र है और आगामी दिनों में भी रहेगा । ये जानकारी प्रंधानमंत्री के परराष्ट्र सल्लाहकार डा राजन भटराई ने दी । जापानी विदेशमंत्री ने हि राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी से मुलाकात की ।
जापानी विदेशमंत्री तारो कोनो नेपाल का दों दिवसीय औपचारीक दौरा सम्पन्न कर ही फ्रान्स की ओर प्रस्थान किए । परराष्ट्रमंत्री प्रदीप ज्ञवाली के निमंत्रण पर जापानी विदेश मंत्री कल नेपाल दौरे पर आए थें ।

यह भी पढें   मुख्यमंत्री सरोजकुमार यादव ने इस्तीफ की घोषणा की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *