सरकार की नयीं योजना में मिलेगी तीन लाख युवाओं को रोजगारः श्रममंत्री गोर्कण विष्ट

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ जनवरी ।
श्रम रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री गोकर्ण विष्ट ने कहा कि सरकार एक नया कार्यक्रम लाने जा रही है, जिससे तीन लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा ।
पोखरा में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विष्ट ने दावा किया कि अब रोजगार के लिए विदेश जाने के दिन जाने वाले हैं ।
इसीतरह, श्रम,रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री गोकर्ण विष्ट ने गंडकी प्रदेश के पोखरा में श्रम तथा रोजगार कार्यालय का शुभारम्भ किया ।
कार्यालय का सुभारम्भ करतें हुए मंत्री विष्ट ने कहा कि वैदेशिक रोजगार में जानेवाले लोगों की सहजता क ेलिए सातों प्रदेशों में श्रम तथा रोजगार कार्यालय और ७५३ स्थानीय तहों में रोजगार सेवा केन्द्र खोला जा रहा है।

