पृथ्वी नारायण के कारण ही आज नेपाल हैः प्रधानमन्त्री
काठमांडू, ११ जनवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि पृथ्वी नारायण शाह के कारण ही नेपाल का अस्तित्व आज विश्व में जीवित रहा है । पृथ्वी जयन्ती के अवसर पर एक शुभकामना वक्तव्य देते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि आज नेपाली को प्राप्त स्वतन्त्रता, सार्वभौम राष्ट्र और गौरवशाली इतिहास का श्रेय पृथ्वी नारायण शाह को ही है ।
अपने विज्ञप्ति में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है– ‘उन का एकीकरण अभियान अत्यन्त समयानुकुल ही था । अगर पृथ्वी नारायण एकीकरण अभियान शुरु नहीं करते थे, शुरु कर भी अभियान असफल रहता तो स्वाधीन, सार्वभौम, आधुनिक राष्ट्र के रुप में विश्व में नेपाल परिचित नहीं हो सकता था । राष्ट्रीय एकीकरण की इस महान अभियान असफल रहता था तो नेपाल भी उपनिवेशवाद की प्रभाव में पड़ जाता था ।’ प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि पृथ्वी नारायण शाह ने ही नेपाल को भौगोलिक एकीकरण कर भाषिक, जातीय सांस्कृतिक आदि विविधता को मजबूत किया है ।

