Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुणस्तरीय शिक्षा के लिए निजी क्षेत्र की भूमिका अविस्मरणीयः सांसद यादव

 

वीरगंज, ११ जनवरी । संघीय समावादी फोरम नेपाल के नेता तथा पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने कहा है कि देश के लिए जो भी गुणस्तरीय शिक्षा प्राप्त हो रही है, उस में निजी क्षेत्र की भूमिका अविस्मरणीय है । लेकिन उन का कहना है कि वर्तमान सरकार निजी विद्यालय की अस्तित्व समाप्त करने की खेल में लगा है, जो खेदजनक है । सांसद यादव ने कहा है कि सरकार कि षडयन्त्र किसी भी हांलात में सफल नहीं हो सकता । राष्ट्रीय निजी तथा आवासीय विद्यालय एशोसियसन (प्याब्सन) पर्सा की २१वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रबार वीरगंज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘निजी विद्यालय में गरीब बालबालिकाओं को भी अध्ययन का अवसर मिलना चाहिए, ऐसी वातावरण निर्माण होना हो, लेकिन निजी विद्यालय को खारीज ही करना चाहिए, यह नहीं हो सकता ।’ सम्बोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि वह हरदम वीरगंजवासी के पक्ष में काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वीरगंज में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की रंगशाला निर्माण और केन्द्रीय अस्पताल निर्माण के लिए वह लड़ रहे हैं ।

यह भी पढें   लुम्बिनी में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन, भारत-नेपाल सांस्कृतिक व बौद्धिक साझेदारी हुई और मजबूत


कार्यक्रम में सहभागी निजी विद्यालय के संचालकों ने कहा कि सरकार निजी विद्यालय के विरुद्ध घेराबंदी में लगा है, इसके विरुद्ध आवाज उठनी चाहिए । एन प्याब्सन के पर्सा जिला अध्यक्ष रामसुन्दर चौधरी की सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामविनय चौरसिया, उपाध्यक्ष पाण्डव हमाल, प्रदेश नं. २ के संयोजक नन्दन यादव आदि वक्ताओं ने अपनी–अपनी ओर से मन्तव्य दिया ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में पर्सा जिला में उल्लेखनीय काम करने के लिए रेडियो वीरगंज के समाचार प्रमुख ध्रुव अधिकार को सांसद यादव ने सम्मान किया । प्याब्सन पर्सा की २१वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज से ही वीरगंज में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता भी शुरु हुआ है । उद्घाटन खेल में आज जिएचपी मावि ने ओसिस मावि को पराजित किया है । निर्धारित १५ ओभर की खेल में ७६ रन बना कर ओसिस के विरुद्ध ९ ओभर में ही जिएचपी ने जित हासिल किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *