बिराटनगर में तीन हवाला कारोबारी गिरप्तार 69 लाख 7 हजार 6 सौ रुपये भी बरामद

माला मिश्रा बिराटनगर l नेपाल के प्रदेश एक अंतर्गत मोरंग जिला मुख्यालय बिराटनगर में 69 लाख 7 हजार 6 सौ नेपाली रुपये के साथ तीन हवाला (हुंडी) कारोबारी को मोरंग पुलिस ने गिरप्तार किया है । मोरंग पुलिस बिराटनगर के वार्ड नंबर 7 स्थित आस्था नेपाल बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था में छापामारी कर उक्त रुपये सहित इस धंधा में संलग्न सभी को धर दोबोचा । गिरप्तार का पहचान सहकारी संस्था का अध्यक्ष तथा बिराटनगर 7 निवासी राजेश हेडा , बिराटनगर 11 निवासी सुमित साह तथा बिराटनगर 12 निवासी दीपक कुमार कर्ण के रूप में हुआ है । जिला कार्यालय मोरंग का एसपी मनोज कुमार केसी ने इसकी पुष्टि करते हुए पत्रकारों को बताया की संस्था के आड़ में अवैध हवाला (हुंडी)कारोबार करने की सूचना थी,पुलिस काफी दिनों से इसपर निगरानी और फॉलो कर रही थी । गुप्त सूचना पर त्वरित करवाई में यह सफलता मिली । गिरप्तार सभी को रुपये सहित इटहरी स्थित राजस्व अनुसंधान विभाग भेजा गया है, जहाँ आगे का करवाई चल रही है ।एसपी से यह पूछने पर की गिरप्तार हवाला कारोबारियो का संबंध भारतीय कारोबारियो से भी है के जबाब में उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदु पर अनुसंधान कर रही है ।

