Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालिनी पत्रिका का भारत में आयोजित 27 वें विश्व पुस्तक मेले में भव्य लोकार्पण

 


(हिमालिनी न्यूज़ डेस्क)
13 जनवरी,2017:नई दिल्ली: प्रगति मैदान के हाल न. 8 के सभागार में विश्वविख्यात लोकप्रिय नेपाल से प्रकाशित होने वाली हिमालिनी पत्रिका का नयी दिल्ली में इन्द्रप्रस्थ लिटरेचर फैस्टिवल के दौरान लोकार्पण हुआ. इस सुवसर पर हिमालिनी पत्रिका के एस.एस.डोगरा-ब्यूरो प्रमुख, दिल्ली भारत में फेस्टिवल के आयोजक एवं फेस्टिवल के अध्यक्ष श्री चंद्रमणि ब्रहमदत आभार व्यक्त किया. इस विमोचन कार्यक्रम में सरंक्षक प्रो.(डॉ.) प्रसन्नाशु, श्री वी.के.मन्सोत्रा-सलाहकार, सुश्री निशा नन्दिनी, सीए मनोज बंसल, प्रेम बिहारी मिश्रा, राम-जानकी संस्थान नई दिल्ली तथा 22 राज्यों में सक्रिय आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना, जय प्रकाश, दीन दयाल, रेशम दयाल, सुनील अभय, अफजल खान, पवन जुनेजा, डेली डायरी आर जे स्टार मीडिया न्यूज़, आरजे मनीष आजाद, मनोज भावुक, रुविथ सतीश गुरु भाई, मीडिया स्टूडेंट वंदना सेमवाल तथा तान्या गुप्ता भी उपस्थित थे.

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने गठन की एक वार्ता टीम

इसी कार्यक्रम में कवि सम्मलेन का भी आयोजन हुआ. जबकि उपस्थित देश-विदेशों से आए 300 से अधिक साहित्यकारों-पत्रकारों के समक्ष वरिष्ठ अध्यापक लेखिका निशा नन्दिनी ‘भारतीय’क्षितिज की “क्षितिज की रेखा” पुस्तक, लेखक कुमार मुकेश की दादा-पोती के बीच टकराव की मार्मिक कहानी “काबिल हूँ मैं” पुस्तक , जूली पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा धनसिंह खोबा ‘सुधाकर’ की पुस्तक “क्या कहें” का भी विमोचन हुआ.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com