नेपाली कांग्रेस द्वारा बुटवल में शक्ति प्रदर्शनः ‘लुम्बनी’ प्रदेश में नेताओं की जोर
बटुवल, १७ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने बुटवल में शक्ति प्रदर्शन किया है । शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए नेताओं ने कहा है कि प्रदेश नंं. ५ की नामाकरण ‘लुम्बनी होना चाहिए और स्थायी राजधानी रुपन्देही होना चाहिए । लुम्बिनी क्षेत्र को अवमूल्यन ना करने के लिए चेतावनी देते हुए नेताओं ने कहा है कि अन्य नामों के लिए बहस करना ही आवश्यक नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य बालकृष्ण खाँड ने कहा है रुपन्देही ने पूरे देश को ही एकता की सन्देश दिया है । उन्होंने कहा– ‘विश्व समुदाय ने बुद्धभूमी को स्वीकार किया है । अगर हम लोग अस्वीकार करते हैं तो बुद्धा का ही अपमान हो जाएगा ।’ उनका मानना है कि रुपन्देही देश के लिए ही आर्थिक केन्द्र के रुप में विकसित होने जा रहा है, जो प्रदेश राजधानी के लिए सर्वोत्कृष्ट है ।’
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए केन्द्रीय सदस्य चन्द्र भण्डारी, देवेन्द्रराज कँडेल, नेपाली कांग्रेस प्रदेश नं. ५ संसदीय दल के नेता बलदेव शर्मा पोखरेल आदि नेताओं ने भी ‘लुम्बनी प्रदेश और ‘रुपन्देही’ राजधानी के लिए जोर दिया । फरक प्रसंग में नेताओं का कहना है कि वर्तमान कम्युनिष्ट सरकार देश और जनता के लिए असफल साबित हो चुकी है । नेता भण्डारी ने कहा– ‘जनता की आवश्यकता क्या है, इसकी ओर सरकार की कोई भी ध्यान नहीं है । लेकिन सपनों की व्यापार जारी है ।’

